फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sow mustard 25 days after sowing sugarcane

गन्ना बुआई के 25 दिन बाद सरसों की बुआई करें

Sat, 03 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sow mustard 25 days after sowing sugarcane
शामली। यदि किसान गन्ने की बुवाई के 25 दिन बाद सहफसली के रूप में सरसों की बुवाई करते हैं, तो गन्ने का उत्पादन डेढ़ गुना अधिक बढ़ जाता है। यह कहना है कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक का। उनके द्वारा गन्ने की बुआई के बाद सरसों की बुआई की सहफसली की बुआई की नई तकनीकि शामली समेत कई जिले में इजाद की गई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इस तकनीकी का परीक्षण बिजनौर, बुलंदशहर बदायूं, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली आदि जनपदों में समय-समय पर किया है। पिछले 16 वर्षों से परीक्षण किया जा रहा था। जसाला के प्रगतिशील किसान रणवीर सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के कृषि फार्म और सहारनपुर के बिडवी के सुधीर के यहां खेत में प्रयोग किया गया। गन्ने की नई तकनीक के द्वारा गन्ने के उत्पादन में डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी की जा सकती है। इस तकनीकी का मुख्य आधार शरद कालीन गन्ने की बुवाई पर ही रखा गया है। इसमें शरद कालीन गन्ने की बुवाई सितंबर माह में करते हैं, लेकिन सहफसली की बुवाई सितंबर माह में न करके उसके 21 से 25 दिन उपरांत अक्तूबर माह में लगाने का सिद्धांत है। गन्ने की नई तकनीक के द्वारा गन्ने के उत्पादन में डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी की जा सकती है। यह तकनीक जनपद शामली के किसानों द्वारा बहुत तेजी से अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

तकनीकि शोध की सराहना की
शामली। कृषि विज्ञान केेंद्र के जलालपुर के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल कहा कि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक के तकनीकी शोध की सराहना की है। गन्ना किसानों के लिए एक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
सरसों-गन्ना की सह फसली में 70 क्विंटल गन्ना, एक बीघा में एक क्विंटल सरसों का औसत था। यदि गन्ने बुआई के 21-25 दिन बाद सरसों की बुआई की जाए तो, एक बीघा में 100-105 क्विंटल गन्ने की फसल और एक बीघा में एक क्विंटल सरसों का औसत आया है। नई शोध में किसान को 35- 40 क्विंटल गन्ने की पैदावार बढ़ी है। - डॉ. विकास मलिक, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed