फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Soon the days of Shamli Industrial Area

जल्द बहुरेंगे शामली इंडस्ट्रीयल एरिया के दिन

Thu, 18 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Soon the days of Shamli Industrial Area
शामली। शामली इंडस्ट्रीयल एरिया की 6.86 करोड़ में कायापलट होगी। इस लागत से यहां की सड़कों की सूरत बदलेगी। एक शानदार पार्क का निमार्ण सहित कई काम होगा। उत्तर प्रदेश लघु उधोग निगम द्वारा कानपुर की फर्म को इसका टेडर दिया है। फर्म आज से इसका काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

पिछले साल मई में शामली इंडस्ट्रीयल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन ने अपने प्रयासों से शामली इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए गन्ना मंत्री सुरेश राणा के सहयोग से 6.86 करोड़ का बजट प्रस्तावित कराया था। लघु उद्योग निगम की ओर से प्रोजेक्ट मंजूर हुआ था। इस संबंध में होने वाले कार्यों का शिलान्यास हो गया था, लेकिन किसी कारणवश बाद में इस पर काम शुरू नहीं हो सका था। इसके लिए साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल सहित कई उद्यमियों ने अपने प्रयास जारी रखे। शासन स्तर पर बात की। पिछले दिनों उद्योग मंत्री सतीश महाना को भी इस पर अवगत कराया था। गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी इस संबंध में प्रयासरत थे। जिसके बाद अब इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का टेंडर दे दिया गया है। साइमा अध्यक्ष ने बताया कि लघु उद्योग निगम ने कानपुर की फर्म को इसका टेंडर दिया है। इस फर्म के ठेकेदार यहां पहुंच गए हैं। निर्माण सामग्री भी आ गई है । शुक्रवार से इसका काम शुरू हो जाएगा। इस संबंध में इंडस्ट्रीयल एरिया में उद्यमियों द्वारा एक संक्षेप कार्यक्रम भी रखा गया है। साइमा अध्यक्ष के अनुसार इस प्रोजेक्ट में निकिता पेपर मिल के सामने से रोड का निर्माण शुरू होगा। इसके अलावा यहां पर एक बढ़िया पार्क निर्माण किया जाएगा। पूरे इंडस्ट्रीयल एरिया में सोलर लाइटें लगेंगी। शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा अन्य भी कई कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed