फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Somewhere in the district there was heavy rain and somewhere it remained dry

Shamli News: जिले में कहीं हुई तेज बारिश तो कहीं रहा सूखा

Sun, 30 Apr 2023 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Somewhere in the district there was heavy rain and somewhere it remained dry
-थानाभवन में कुछ देर की बारिश से हुआ जलभराव
विज्ञापन

- दुकानों में घुसा पानी, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
फोटो
शामली, थानाभवन। जिले में रविवार सुबह कुछ जगह तेज बारिश हुई तो कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी। वहीं कई इलाके सूखे रहे। शाम को कुछ देर के लिए धूप निकली। उधर, बारिश के चलते खेत में खड़ी फसल को लेकर किसान चिंतित नजर आए। वहीं देर शाम भी शहर में झमाझम बारिश हुई, जिससे कुछ क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
इसके अलावा थानाभवन में कुछ देर की बारिश से ही दुकानों में पानी भर गया। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर शामली बस स्टैंड के पास पानी निकासी के लिए बने नाले चौक होने के कारण यह समस्या खड़ी हुई। व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे चालू हुए काफी समय हो गया है। मगर निर्माण कंपनी ने नगर सीमा में सड़क व नालों के बीच में इंटरलॉकिंग टाइल नहीं बिछाई है। वहीं नाला सड़क से ऊंचा है। इस कारण बारिश का पानी नालों में नहीं पहुंच पाता। थोड़ी सी बरसात में ही नाले उफन पड़ते हैं और पानी दुकानों में भर जाता है। नगर पंचायत में नालों की सफाई कराने के लिए शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

1- हल्की बरसात में ही जलभराव हो जाता है। नाले चौक हैं, जिनके ओवरफ्लो होने से पानी दुकानों में भर जाता है। नगर पंचायत में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -व्यापारी युवराज कंसल
विज्ञापन
विज्ञापन


2-नाले ऊंचे बने हैं और सड़क नीची पड़ गई है। वहीं इंटरलॉकिंग टाइल लगाई गई हैं, जिससे जलभराव होता है। नाले भी साफ नहीं किए गए। जलभराव से व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा दोपहिया वाहनों के साथ कई बार दुर्घटना हो चुकी है। -व्यापारी हिमांशु गोयल

3- नाले और सड़क दोनों दुकानों के सामने ऊंचे बने हैं। इससे बरसात में पानी उनकी दुकान में घुस जाता है। स्पेयर पार्ट्स की दुकान होने के कारण अधिक नुकसान होने से बच गया, लेकिन दुकान से पानी निकालने में काफी मशकत करनी पड़ी। -व्यापारी अमीर अहमद
4- नगर पंचायत हाऊस टैक्स तो वसूलती है, लेकिन बंद नालों की सफाई नहींं कराती। हल्की बरसात में ये हाल है तो ज्यादा बरसात में क्या हाल होगा। सड़क निर्माण कंपनी ने भी सड़क और नालों के बीच की जगह खाली छोड़ रखी है। इसके चलते कई बार दुर्घटना हो चुकी हैं। -व्यापारी मोहम्मद अरशद



नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया सड़क के एक साइड मे इंटरलॉकिंग हो चुकी है। दूसरी साइड में काम चल रहा था। नगर पंचायत अपने स्तर से सड़क निर्माण कंपनी को नोटिस भेजेगी और नालों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed