फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Some banks got Rs, no cash in some

कुछ बैंकों में मिले रुपये, कुछ में नो कैश

Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Some banks got Rs, no cash in some
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले। बैंक खुलते ही लोगों लंबी-लंबी लाइनें में लग गईं। घंटों तक लाइन में लगने के बाद भी कुछ लोगों को नोट मिल सके तो कुछ लोग व्यवस्था को कोसते हुए वापस लौट गए। एटीएम के बाहर भी यही हाल रहा, हालांकि अधिकतर एटीएम बंद रहे। 
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से लोग परेशान हैं। पांच सौ और हजार के नोट लेकर लोग घूम रहे हैं, लेकिन उनको कही भी सामान नहीं मिल रहा है। सरकार के आदेश पर इनको बैंक में जमा किया जा रहा है और दोबारा खातों से रुपये निकलवाए जा रहे हैं। पिछले करीब बीस        दिन से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


 सोमवार को दो दिन बाद बैंक खुले तो लोग रुपये लेने के लिए और जमा करने के लिए बैंकों के बाहर लाइन लग गई। एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लाइनों में लोग लगे रहे, लेकिन हर किसी को नोट नहीं मिल सके। जिस कारण लोगों को मायूस लौटना पड़ा। उधर, नगर की एटीएम मशीनों का हाल बुरा रहा। ज्यादातर मशीनें खराब पड़ रही, जिस कारण लोगों ने बैंकिंग व्यवस्था को जमकर कोसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश के लिए किया रोड जाम
कैराना। दो दिन छुट्टी के बाद सोमवार को खुले बैंकों के बाहर रुपये जमा कराने व निकालने वाले ग्राहकों की लाइन लगी रही। शामली रोड पर कुछ बैंक ग्राहकों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि बैंक अधिकारियों द्वारा समय पर रुपया नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में लोगों ने जाम लगा दिया और नारेबाजी की। 

नोटबंदी के बाद बैंकों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को बैंकों पर भारी भीड़ जमा रही। कस्बे के शामली रोड पर स्थित पीएनबी बैंक शाखा कैराना पर दोपहर के समय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक के आगे खड़े लोगों का कहना था कि पुलिस अपने जानने पहचानने वाले लोगों को बैंक के अंदर भेज देती है। लाइन में खड़े लोगों का नंबर कट जाता है और उनको बैंक के अधिकारी कुछ न कुछ बहाना बनाकर कैश नहीं दे रहे हैं।


जिसको लेकर वहां खड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने रोड को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली कैराना पुलिस के साथ साथ सीओ कैराना भूषण वर्मा ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed