फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Soaked in fun colors District

रंगों की मस्ती में भीगा जिला

Sat, 26 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 26 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Soaked in fun colors District
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली  जिले भर में दुल्हैंडी धूमधाम से मनाई गई। पूरे दिन बाजारों, गलियों और मोहल्लों में जमकर गुलाल उड़ा। दुल्हैंडी पर सुबह से ही बाजारों, गलियों और मोहल्लों में युवाओं की टीम हाथों में पिचकारी- गुलाल लेकर निकल पड़ी।
विज्ञापन


बाजारों में जो दिखाई दिया, उसे रंगों में सराबोर कर दिया। जिले की शहर कोतवाली- आदर्श मंडी पुलिस एवं एसपी कार्यालयों में पुलिस ने तिल्हैंडी मनाई। एक दूसरे को रंग- गुलाल से सराबोर कर होली बधाई दी।
विज्ञापन


थाना आदर्श मंडी, शामली कोतवाली में होली मिलन समारोह में सीओ सिटी निशांक शर्मा मौजूद रहे। शहर के करनाल रोड स्थित अपनाघर आश्रम में दरिद्र नारायण के साथ फूल और चंदन की होली खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली उत्सव समारोह का शुभारंभ यज्ञ से किया गया। होली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। संचालन सुनील अरोरा ने किया। कवि अनिल पोपट, प्रदीप मायूस, मास्टर प्रमोद कुमार, अनुराग शर्मा, ने अपनी कविताओं से सभी का मनोरंजन किया। 

समारोह में डीएम ओपी वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रघुवीर आर्य, अशोक गर्ग, चरत बंसल, राजीव संगल, संजय मित्तल, संजीव बंसल, भारत भूषण मित्तल, पूरण चंद आर्य, राजपाल आर्य, निकुंज, कमल गर्ग, डॉ. निशांत गर्ग, सूर्यवीर, अंजना बंसल, पल्ल्वी मित्तल, छाया सिंह, प्रदीप गर्ग, मनोज, राजीव, संजीव समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे। उधर, जैन धर्मशाला में सकल जैन समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उपाध्याय नयन सागर महाराज के 44 वे जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। 

उद्यमी जेेके जैन, जिनेंद्र कुमार जैन ने भगवान महावीर की प्रतिमा व निर्मल सागर महाराज के चित्र का अनावरण किया। ज्ञान चंद जैन ने दीप प्रज्वलित किया। पाद पछालन मुकेश जैन प्रविंद्र जैन, आदीश जैन, मुनीश, मनोज, सीमा ने किया। 

गुरु पूजन अनिल, पंकज, रेणु जैन ने किया। शास्त्र भेंट मंजु जैन, शिशिर, कपिल जैन ने किया। प्रदुमन कवि ने होली पर अपनी कविता सुनाकर भाव विभोर कर दिया। कैराना के संासद हुकुम सिंह ने महाराज का आशीर्वाद लिया।


उधर, झिंझाना में दुल्हैड़ी के दिन गांव रजाक नगर में रविंद्र ने शराब पीकर सन्नी, अशोक और राजेश के साथ मारपीट की, जिस पर हंगामा हो गया। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed