फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   So far 42.7% wheat procurement in the district

जिले में अब तक 42.7 प्रतिशत गेहूं की खरीद

Sun, 28 May 2017 12:48 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
So far 42.7% wheat procurement in the district
गेहूं खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
शामली। 57 दिनों में  जिले के 21 क्रय केंद्रों पर 76 हजार 643 क्विंटल गेहूं की खरीद होने पर 42.6 प्रतिशत लक्ष्य पूूूूरा हो पाया है। जून के प्रथम सप्ताह तक गेहूं की खरीद होने की संभावना हैं।  
विज्ञापन


जिले के 21 क्रय केंद्रों को एक अप्रैल से स्थापित करके गेहूं खरीद की व्यवस्था कर दी गई थी। 57 दिनों में लगातार गेहूं की खरीद बढ़ती जा रही हैं। पिछले साल जिले की खरीद एजेंसियों ने 41 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर केंद्रों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए इस बार एक लाख 88 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस साल शुरू से ही गेहूं की आवक खरीद केंद्रों बढ़नी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई के महीने के अंत तक गेहूं की जबरदस्त खरीद हुई। 57 दिनों में जिले के 21 खरीद केंद्रों पर 76 हजार 643 क्विंटल  गेहूं की खरीद हुई है। इनमें खाद्य विभाग ने 20 हजार 395 क्विंटल, पीसीएफ ने 50 हजार 781 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम ने 5 हजार 822 क्विंटल शामिल है। इनमें खाद्य विभाग के शामली मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर पांच हजार 67 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।


विपणन निरीक्षक सुनीता सिंह ने  बताया कि प्रतिदिन खरीद केंद्रों गेहूं की आवक घटती बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन 74 क्विंटल से लेकर 120 क्विंटल गेहूं की आवक आ रही है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के 42.6 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है। जून के सप्ताह में गेहूं की अच्छी खासी खरीद होने की संभावना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed