{"_id":"6a70eb9be325022ec009ef9a","slug":"snakebite-weighing-clerk-survives-after-receiving-hospital-treatment-shamli-news-c-26-1-smrt1048-171042-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश : अस्पताल में उपचार मिलने पर तौल लिपिक की बची जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश : अस्पताल में उपचार मिलने पर तौल लिपिक की बची जांच
Tue, 04 Aug 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश पीड़ित अजय। संवाद
शामली। बजाज शुगर मिल थानाभवन के तौल लिपिक गांव उस्मानपुर निवासी अजय कुमार (50) को खेत में पानी चलाते समय सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम मिलने से हालत में सुधार आया।
अजय कुमार सोमवार सुबह खेत पर पानी चलाने गए थे। करीब दस बजे जब वे दूसरे खेत में पानी बदल रहे थे, उसी दौरान सांप ने पैर में काट लिया। उन्होंने शोर मचाया तो पास में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप को डंडों से पीटकर मार दिया। इसके बाद परिजन अजय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया। उपचार मिलने पर उनकी हालत में सुधार है।
उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से जानकारी थी इसलिए उन्होंने झाड़फूंक में समय नहीं गंवाया और सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें अस्पताल में लगभग आधा घंटे का समय लगा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में निशुल्क उपलब्ध है। सर्पदंश होने पर पीड़ित को इधर-उधर झाड़फूंक में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द सीधे अस्पताल लाकर उपचार कराना चाहिए।