फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smog disappeared due to drizzle throughout the day, weather cool

Shamli News: दिन भर चली बूंदाबांदी से स्मॉग हुआ गायब, मौसम ठंडा

Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Smog disappeared due to drizzle throughout the day, weather cool
शामली। जिले के मौसम में बदलाव आ गया। सुबह दस बजे शुरू हुई बूंदाबांदी दिनभर रुक-रुककर चलती रही। कभी हल्की व कभी तेज बूंदे होने से मौसम ठंडा होने के साथ ही पर्यावरण भी साफ हो गया। दिन के तापमान में चार डिग्री व रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह स्मॉग था। स्मॉग के कारण आंखों में जलन होने से लोग परेशान रहे। स्मॉग की धुंध में धूप नहीं निकली। सुबह करीब दस बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी चलती रही। बूंदाबांदी से स्मॉग गायब हो गया और वातावरण प्रदूषण मुक्त हो गया। बूंदाबांदी व हवा चलने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जो पहले दिन के मुकाबले चार डिग्री कम हो गया। इसी तरह रात के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम ठंडा होने से लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। रात तक भी बूंदाबांदी का मौसम बना रहा। सुबह के समय एक्यूआई 180 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed