{"_id":"6add0a1c9eacad4a350c5bb8","slug":"smog-begins-to-settle-over-the-district-aqi-recorded-at-103-shamli-news-c-26-1-sal1002-176734-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में छाने लगा स्मॉग, एक्यूआई रहा 103","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में छाने लगा स्मॉग, एक्यूआई रहा 103
Sun, 25 Oct 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
शामली में बनत बाईपास पर छाई स्मॉग की धुंध। संवाद
शामली। जिले में शनिवार सुबह स्मॉग की धुंध छाई रही। हालांकि बाद में धूप निकल गई। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 103 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में शामिल है। हवा में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के अलावा बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषित हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाव करने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रदूषण के स्तर को देखते हुए लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए। सांस और हृदय रोग से पीड़ित मरीज अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो मास्क का इस्तेमाल करें। बच्चों और बुजुर्गों को भी धूल और धुएं से दूर रखें। लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
एक्यूआई के मानक
• 0 से 50 : अच्छा
• 51 से 100 : संतोषजनक
• 101 से 200 : मध्यम
• 201 से 300 : खराब
• 301 से 400 : बेहद खराब
• 401 से 500 : गंभीर श्रेणी
-- -- --