फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smart City: Auditorium, eco park will be built, roads will be sparkling clean

स्मार्ट सिटी : ऑडिटोरियम, ईको पार्क बनेंगे, सड़कें होंगी चकाचक

Sun, 20 Jul 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Smart City: Auditorium, eco park will be built, roads will be sparkling clean
शामली। शासन स्तर से जारी हुई स्मार्ट सिटी की सूची में नगरपालिका शामली के शामिल होने से शहर में 25 परियोजनाओं के तहत सुंदरीकरण और विकास कार्य तेजी से हाेंगे। शहर में आॅडिटोरियम और ईको पार्क बनेगा। सड़कें भी चकाचक होंगी।
विज्ञापन

शासन ने जिला मुख्यालय के 58 नगरीय निकायों की स्मार्ट सिटी में चयन होने की सूची जारी की गई है। इस सूची में नगरपालिका परिषद शामली का नाम भी शामिल है। इसके बाद शहर के विकास कार्यों को भी पंख लगेंगे। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि स्मार्ट सिटी में नगरपालिका का चयन होने से शहर में केंद्र व राज्य सरकार की 25 तरह की परियोजनाएं के तहत विकास एवं सुंदरीकरण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि शासन से जारी की गई स्मार्ट सिटी की सूची में शामली नगरपालिका का चयन हुआ है। हालांकि शासन स्तर से अभी इस संबंध में पत्र नहीं मिला है। कांवड़ के बाद पत्र मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से गठित टीम शहर में भ्रमण कर यहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेगी। इसके बाद डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएगी। डीपीआर फाइनल होने के बाद शासन की तरफ से विकास कार्यों के लिए बजट जारी किया जाएगा। पालिका परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य जरूरी संसाधन व सुवधिाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक टायलेट लगेंगे, जल स्रोतों के संरक्षण की परियोजनाएं चलेंगी : शहर में यातायात सुविधा बेहतर होगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सार्वजनिक स्थलों पर पिंक टॉयलेट्स, महिला समानता हेतु बुनियादी ढांचा शी-लाउंज और पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। ऐतिहासिक और प्रमुख संरचनाओं का संरक्षण होगा। जलाशयों, जल स्रोतों का पुनर्जीवन व संरक्षण परियोजनाएं लागू की जाएंगी। यूपी ईवी नीति के अनुसार ईवी चार्जिंग स्टेशन, वन सिटी वन फॉरेस्ट के तहत ईको पार्क, थीम पार्क, पौध नर्सरी अर्बन फॉरेस्ट का निर्माण, एक दिन की गवर्नेस के लिए अरबन सुविधा सेंटर अंधेरे वाले स्थानों पर स्मार्ट एवं स्ट्रीट लाइट्स, डिजिटल विज्ञापन बोर्ड, जिले में ओडीओपी को सहयोग करने वाला इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य राजस्व बढ़ाने के लिए कोई नवाचार आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed