फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Small, large vehicle from the venue will be

छोटे, बड़े वाहन सभा स्थल से रहेंगे दूर

Fri, 04 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 04 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Small, large vehicle from the venue will be
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

कैराना। राजनाथ सिंह की जनसभा से पहले पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने रूट डायवर्ट के साथ वाहनों की अलग से पार्किंग की व्यवस्था भी की है। वहीं, कांधला, शामली, झिंझाना और पानीपत की आेर से वाहनों द्वारा आने वाले लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए दो किमी तक पैदल चलना होगा।

सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा को सुरक्षा की दृष्टि से अभेद बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्ययोजना बनाकर उस पर काम शुरू कर दिया। जनसभा में कांधला की ओर से आने वाले छोटे व बडे़ वाहनों को कांधला रोड पर ही अस्थायी पार्किंग में रोक दिया जाएगा। इसके अलावा शामली की ओर से आने वाले वाहनों को दो किमी पहले ही भास्कर स्कूल की पार्किंग में रोकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


झिंझाना की ओर से आने वाले वाहनों को सब्जी मंडी व भूरा बाईपास पर तथा पानीपत की और से आने वाले वाहनों को पानीपत बाईपास पर अस्थायी पार्किंग में रोकने की व्यवस्था की जाएगी। जहां से जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों को एक से दो किमी तक पैदल चलना होगा। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा स्थल पर रहेगा कमांडों का पहरा
कैराना। राजनाथ सिंह के सोमवार को कैराना आगमन पर पब्लिक इंटर कॉलेज में हैलीपेड स्थल की सुरक्षा के लिए बराबर में स्थित पानी की बड़ी टंकी, कॉलेज के आसपास के मकानों की छतों व कॉलेज की कक्षाओं की छतों पर कमांडों तैनात रहेंगे। हैलीकाप्टर से उतर कर कार द्वारा विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में जनसभा स्थल तक जाने के मार्ग कमांडों व पैरा मिल्ट्री फोर्स तैनात रहेगी। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि हैलीपेड स्थल व जनसभा स्थल व आसपास के क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।


डीएम, एसपी ने किया कॉलेज का निरीक्षण 

कैराना। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहुंचेंगे। शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे डीएम सुजीत कुमार, एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा कॉलेज पहुंचे और सभा स्थल के साथ ही हैलीपेड का निरीक्षण किया। डीएम ने जनसभा के लिए बनाए जाने वाले स्टेज और पंडाल में साफ-सफाई के निर्देश दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ से वार्ता कर उन्होंने मैदान की क्षमता की जानकारी ली, उन्होंने पूछा कि मैदान में अधिकतम कितने लोग आ सकते हैं। इसके बाद दोनों अधिकारी पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचे और अधिकारियों को हैलीपेड की सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed