फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Slot full till 12th June for 18 plus vaccination

18 प्लस के टीकाकरण के लिए 12 जून तक स्लाट हुआ फुल

Mon, 07 Jun 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Slot full till 12th June for 18 plus vaccination
शामली में टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SHAMLI
18 प्लस के टीकाकरण के लिए 12 जून तक स्लॉट हुआ फुल
विज्ञापन

शामली। 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए स्लॉट रविवार 10 बजे खुला। खुलने के कुछ समय बाद ही 12 जून तक के लिए स्लॉट फुल हो गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो गए। उधर, वीवी इंटर कॉलेज स्पेशल बूथ पर 88 लोगों ने टीके लगवाए।

जिले में एक जून से 18 से 44 साल तक के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। पिछले रविवार को स्लॉट खुलने पर पांच जून तक फुल हो गया था। इन पांच दिनों में पांच हजार लोगों को टीकाकरण के लक्ष्य के सापेेक्ष 4058 लोगों को टीके लगाए गए। आगे रजिस्ट्रेशन कराने रविवार सुबह 10 बजे स्लॉट खुला। बताया गया है कि कुछ ही समय बाद 12 जून तक के लिए स्लॉट फुल हो गया। इसके बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे अगले छह दिन के लिए सभी निर्धारित बूथों के लिए स्लॉट खुलता है, जबकि अभिभावकों व महिला के स्पेशल बूथ के लिए सोमवार से शुक्रवार तक रोज शाम पांच बजे स्लॉट खुलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि रविवार को वीवी इंटर कॉलेज शामली के अभिभावक स्पेशल बूथ पर 100 के लक्ष्य के सापेक्ष 88 लोगों को टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed