{"_id":"56fec2f64f1c1baf44f00105","slug":"slips-were-being-made-in-the-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियारे में बनाई जा रही थीं पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियारे में बनाई जा रही थीं पर्चियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
inspection
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीएचसी में निरीक्षण के दौरान मिली अनेक खामियों पर डीएम भड़क उठे। उन्होंने सीएचसी की सफाई, मरीजों के पंजीकरण, पर्ची गलियारें में बैठकर बनाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
शुक्रवार को नवागत डीएम सुजीत कुमार ने जिला मुख्यालय पर स्थित सीएचसी पर निरीक्षण किया। चिकित्सालय में सफाई न होने पर नाराजगी जताई। नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मौके पर बुलाकर सफाई व्यवस्था ठीक करने की चेतावनी दी। डीएम ने मरीजों के पंजीकरण केंद्र पर न होने पर सीएचसी गलियारे में बैठ कर उनके पंजीकरण होने पर आपत्ति प्रकट की।
कहा कि मरीज के पंजीकरण पंजीकरण कक्ष में अवश्य होना चाहिए। मरीजों से सीएचसी पर दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। रसोई बंद पाने पर उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ. जगमोहन को फटकार लगाई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रतिदिन डिलीवरी की समीक्षा करते हुए तथा उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डाक्टरों के रिक्त पदों के भरने तथा चिकित्सालय के अन्य विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा।