{"_id":"132a4b8283fdce2f8e4755c4b347a27d","slug":"slater-house-opposed-the-proposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित स्लाटर हाउस का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित स्लाटर हाउस का विरोध
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बा में प्रस्तावित स्लाटर हाउस (मीट प्लांट) को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को रालोद नेता के आवास पर हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया कि किसी भी सूरत में मीट प्लांट नहीं बनने देंगे, क्योंकि उसके बनने से स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि बीमारियां जरूर फैल जाएंगी।
बुधवार को कस्बा कांधला के मोहल्ला गुजरान स्थित रालोद के जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग के आवास पर मीटिंग के बाद प्रेसवार्ता हुई। उसमें जावेद जंग ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग अपने निजी लाभ के लिये स्लाटर हाउस व मीट प्लांट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इन लोगों को सत्ताधारी नेताओं का पूरा सहयोग है। स्लाटर हाउस के लिए प्रशानिक स्तर पर कागजी कार्रवाई पूरी कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्लाटर हाउस लगने से कस्बे के लोगों का कोई भला होने वाला नहीं है, बल्कि कस्बा में संक्रामक बीमारियों फैलने लगेंगी। आने वाली नस्लों के साथ पूरा कस्बा गंभीर रोगों की चपेट आ सकता है। स्लाटर हाउस का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि जिले में पहले ही प्रदूषित पानी की समस्या बनी हुई है, यदि स्लाटर हाउस बन जाता है तो समस्या और भयावह हो जाएगी।
विज्ञापन
सभासद अनीस जंग ने कहा कि स्लाटर हाउस व मीट प्लांट के विरोध में कस्बे के लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। किसी भी कीमत पर कस्बे में मीट प्लांट बनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर विरोध किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे। अजमल बेग, मौलाना मजहर, शकेब अख्तर, नावेद जंग, शफीक, बाबू पठान, बबलू कुरैशी, शाकिब बेग, नसीम आदि रहे।