{"_id":"67913deb152b07d67f02b5c8","slug":"skin-is-getting-dry-in-winter-itching-patients-are-increasing-shamli-news-c-26-1-sal1002-135660-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ठंड में त्वचा हो रही शुष्क, बढ़ रहे खुजली के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ठंड में त्वचा हो रही शुष्क, बढ़ रहे खुजली के मरीज
विज्ञापन
शामली। ठंड और शुष्क हवा चलने से लोगों की त्वचा रूखी होने लगी है। इसके चलते लोगों को खुजली और एक्जीमा जैसे रोग घेर रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 85 मरीज त्वचा रोग की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
सर्दी और ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इनके अलावा कई अन्य प्रकार के त्वचा संबंधी रोग भी सामने आ रहे हैं, जिनके उपचार के लिए मरीज जिला अस्पताल का रुख कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि ठंड में त्वचा सूखने लगती है। वातावरण में मौजूद जीवाणुओं व गंदगी से त्वचा में संक्रमण का खतरा रहता है। इन दिनों होने वाली खुजली डर्मेटाइटिस कहलाती है, जो ठंड के मौसम में शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
-ठंड के दिनों में त्वचा रोग के कारण
- सर्दी में गर्म पानी से नहाने पर त्वचा की नमी खत्म हो जाती है।
- सूखी त्वचा के कारण शरीर में खुजली संभव है।
-खुजली से राहत पाने के लिए करें उपाय।
- कपड़े धोने के लिए खुशबू रहित डिटर्जेंट का इस्तेमाल बेहतर।
-नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
-गर्म पानी में सेंधा नमक या फिटकरी मिलाकर उससे सिकाई करें।