{"_id":"6390d9c1b56a3805f23675ed","slug":"skill-development-training-given-to-make-youth-self-reliant-shamli-news-mrt616705480","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने लिए दिया कौशल विकास प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने लिए दिया कौशल विकास प्रशिक्षण
विज्ञापन
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने लिए दिया कौशल विकास प्रशिक्षण
शामली। नगर के ब्लॉक सभागार में बुधवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत तकनीकी कार्मिकों को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए जोर दिया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयदेव मलिक व बीडीओ पुनीत कुमार ने किया। प्रशिक्षण प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 33 पंचायतों से प्लंबर, पंप ऑपरेटर, फीटर, इलैक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक एवं राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। कहा कि पंचायतों में जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन के टूटने व लीकेज होने पर उनको ठीक करने के लिए संपर्क किया जाएगा और उनको योजना के तहत रोजगार भी उपलब्ध होगा। इससे उनको गांव के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कहा कि योजना के अंतर्गत उनको किट, नोटबुक, बैग व पैन दिया जाएगा और प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
बीडीओ पुनीत कुमार ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और कार्यदाई संस्था उनसे संपर्क कर आराम से कार्य करा सकेंगे। इस प्रशिक्षण से उनको रोजगार भी उपलब्ध होगा। बेलाल, मनीष कुमार, डीपीएमयू आरिफ ने भी प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत अरविंद कुमार, एडीओ आनंद कुमार ठाकुर, राहुल डाबरा, समीर, गौरव, गोविंद सिंह, सुमन, प्रीतम आदि मौजूद रहे।