फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Skandamata worship on the fifth day, Durgashtami on Friday

पांचवें दिन हुई स्कंदमाता की पूजा, शुक्रवार को दुर्गाष्टमी

Thu, 22 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Skandamata worship on the fifth day, Durgashtami on Friday
पांचवें दिन हुई स्कंदमाता की पूजा, शुक्रवार को दुर्गाष्टमी
विज्ञापन

शामली। दुर्गा नवरात्र के पांचवें दिन स्कंद माता की विशेष पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। घरों में श्रद्धालुओं ने भजन, कीर्तन करके दुर्गा मां का गुणगान किया गया। शुक्रवार को दुर्गाष्टमी को मां गौरी, शनिवार को सिद्धि दात्री की पूजा, अर्चना के नवरात्र व्रतों का परायण किया जाएगा।
नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को स्कंद माता की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर घरों में श्री दुर्गा स्तुति, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, महालक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश, भैैरव का विधि विधान से पूजन किया गया। दोपहर में कुछ मोहल्लों में में सामूहिक रुप से श्रद्धालु महिलाओं ने भजनों के साथ नृत्य करते हुए मां दुुर्गा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

शहर के हनुमानधाम, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी, भैरव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी, करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, गोशाला रोड श्री बाला सुंदरी मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मंदिरो में शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित कुशलानंद जोशी ने बताया कि शुक्रवार 23 अक्तूबर को सुबह 6.56 बजे अष्टमी आने से पूरे दिन और रात को दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन मां गौरी की पूजा के साथ नवरात्र व्रतों का पारायण होगा। कुछ लोग शनिवार 24 अक्तूबर को सुबह 6.58 बजे नवमी तिथि में सिद्धि दात्री की पूजा के साथ नवरात्र व्रतों का परायण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed