फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six year old girl died due to wall collapse in rain

Shamli News: बारिश में दीवार गिरने से छह साल की बालिका की मौत

Fri, 04 Aug 2023 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Six year old girl died due to wall collapse in rain
झिंझाना नबिया का फाइल फोटो
- सुबह बारिश के दौरान अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रही थी बालिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। क्षेत्र के गांव मंसूरा में बारिश में खेल रहे बच्चों के ऊपर दीवार गिरने से छह वर्षीय बालिका दीवार के नीचे ही दब गई। जब तक बालिका को मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। दोपहर बाद गमगीन माहौल में बालिका के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।

शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी जीशान की छह वर्षीय पुत्री नबिया पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ गांव की गली में बारिश में खेल रही थी। इसी दौरान मस्जिद की दीवार अचानक गली में गिर गयी। जिसमें अन्य बच्चों ने तो भाग कर अपनी जान बचा ली, लेकिन नबिया दीवार की चपेट में आ गई और दीवार के मलबे के नीचे दब गई। बारिश में साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोगों ने बालिका को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था। ग्राम प्रधान के पति अफसर ने बताया गांव में बीच वाली पुरानी मस्जिद की दीवार तेज बारिश में गिर गई। जिससे बालिका की दीवार के नीचे दबकर मृत्यु हो गई।

झिंझाना नबिया का फाइल फोटो

झिंझाना नबिया का फाइल फोटो

झिंझाना नबिया का फाइल फोटो

झिंझाना नबिया का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed