फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six smugglers including woman arrested with smack worth 18 lakhs

Shamli News: 18 लाख की स्मैक संग महिला समेत छह तस्कर गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Six smugglers including woman arrested with smack worth 18 lakhs
-एसओजी व पुलिस ने संयुक्त रूप से कैराना और कांधला में पकड़ी 457 ग्राम स्मैक
विज्ञापन

-68 हजार की नकद भी बरामद की, मुख्य सप्लायर हुआ फरार
फोटो
कैराना। पुलिस, एसओजी टीम ने कैराना और कांधला में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 18 लाख की स्मैक के साथ एक महिला समेत छह ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य सप्लायर फरार है, जिसकी तलाश को दबिश दी जा रही है।

कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अभिषेक झा ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे कैराना पुलिस व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर भूरा बाईपास फ्लाईओवर के पास से बाइक सवार 4 युवकों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक की गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करते हुए बाइक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चारों युवकों के पास से 430 ग्राम स्मैक, स्मैक बिक्री के 68,100 रुपये, एक इलेक्ट्राॅनिक कांटा, तीन मोबाइल व बाइक बरामद की है। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोपी साजिद निवासी गांव भूरा हाल निवासी मोहल्ला आल खुर्द कैराना, मुकरीम व इंसार निवासी गांव गोगवान व साजमा निवासी गांव टपराना थाना झिंझाना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे भूरा रोड हरिश्चंद्र के बाग के पास से महिला मेहरूबा निवासी गांव गोगवान को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। सूचना पर कांधला पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे फतेहपुर नहर पुलिया के पास से एक आरोपी को पकड़ कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 7 ग्राम स्मैक बरामद की। कांधला पुलिस ने आरोपी अफजाल निवासी खंद्रावली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने बताया कि महिला सहित सभी 6 तस्करों से 457 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया है।
विज्ञापन


-----
पुलिस को कुंडल लूट के आरोपियों का लगा सुराग


कैराना। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 3 जून को शामली में महिलाओं से कुंडल लूट की घटनाओं के बाद पानीपत सीआईए ने कैराना निवासी सलमान व मोहसिन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक पीने के आदी हैं और सोने के कुंडल बेच कर उन पैसों से इंसार निवासी गोगवान से स्मैक खरीदी। इसी आधार पर एसओजी व पुलिस ने स्मैक तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार रात पकड़े गए चारों आरोपियों ने मेहरूबा निवासी गोगवान व अफजाल निवासी खंद्रावली के बारे में स्मैक तस्करी की जानकारी दी थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को मेहरूबा व अफजाल को भी स्मैक के साथ पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे गंदराऊ निवासी वादिल से स्मैक खरीद कर बेचते थे। वादिल स्मैक मध्य प्रदेश से लाता था। एसपी ने बताया कि फोन काॅल के आधार पर एक अन्य आरोपी का नाम भी प्रकाश में आया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 18 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed