{"_id":"5f32e5da8ebc3e3d16784d9e","slug":"six-people-injured-in-a-minor-dispute-shamli-news-mrt4958140133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मारपीट, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में मारपीट, छह लोग घायल
विज्ञापन
मामूली विवाद में मारपीट, छह लोग घायल
थानाभवन। नाली के पानी को लेकर मंगलवार को देवीपुरा गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से छह लोगों को चोटें आई। बाद में पुलिस ने सभी का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी एक पक्ष से पुष्पेंद्र व दूसरे पक्ष से प्रदीप पक्ष के बीच मंगलवार को नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया। पहले तो मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव करा दिया। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों से दर्जनभर से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व लात-घूसे चले। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोगों को चोट आई। बताया कि इसके बाद सभी घायलों का मेडिकल कराया गया। बाद में एक पक्ष से पुष्पेंद्र, जितेंद्र, सोनू पुत्रगण महेंद्र व दूसरे पक्ष से प्रदीप पुत्र मांगा, नीटू पुत्र मांगा व रोहित पुत्र किरणपाल को पकड़कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।