फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six people arrested, pistol, revolver recovered in Khandravali

खंदरावली में छह लोग गिरफ्तार, पिस्टल- रिवाल्वर बरामद

Fri, 23 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six people arrested, pistol, revolver recovered in Khandravali
खंदरावली में छह लोग गिरफ्तार, पिस्टल, रिवाल्वर बरामद
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों के साथ संवेदनशील गांव भभीसा व खंदरावली में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी व उनके समर्थकों के घरों की तलाशी ली गई। इस मौके पर अवैध पिस्टल व रिवाल्वर बरामद हुई और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार को डीएम व एसपी पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ पहल भभीसा गांव में पहुंचकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से बातचीत कर प्रत्याशियों द्वारा डराने, धमकाने के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन वहां इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई। एसपी ने बताया कि फोर्स के साथ गांव खंदरावली में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी आरती पत्नी कर्मवीर, समर्थक महिपाल फौजी, प्रधान पद प्रत्याशी प्रियंका पुत्रवधू पूर्व प्रधान सोमपाल के घर की तलाशी ली गई। तीनों स्थलों से काफी मात्रा में मिठाइयां, पकोड़े और अन्य खाद्य सामग्री बरामद हुई, जिनको इन प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने हेतु वितरित किया जाना था। एसपी के मुताबिक मौके से महिपाल को अवैध रिवाल्वर और आशीष को अवैध पिस्टल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। सोमपाल के घर से राजू, नरेंद्र, रजनीश और तुषार को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध थाना कांधला पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों के घरों पर दबिश और तलाशी अभियान लगातार चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार से केले बरामद
शामली। एसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से गांव बीनड़ा से प्रधान पद प्रत्याशी सोहन के समर्थकों द्वारा बांटने के लिए खंद्रावली होकर ले जाए जा रहे केले बरामद किए गए। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed