फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six new Corona positives including female bank worker

महिला बैंककर्मी समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six new Corona positives including female bank worker
महिला बैंककर्मी सहित छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जनपद में महिला बैंक कर्मचारी समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें तीन शामली और तीन लोग झिंझाना में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 161 हो गई है।

शनिवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद के छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। नए केस में शामली शहर के मोहल्ला रेशमी कटहरा में 45 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह महिला एक बैंक की कर्मचारी बताई गई है। मोहल्ला दयानंद नगर में 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा शामली के निकट के गांव टिटौली में 22 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कस्बा झिंझाना में 24 वर्षीय और 30 वर्षीय युवकों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसी कस्बे की 22 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 161 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed