फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six injured in road accidents, one in critical condition

Shamli News: सड़क हादसों में छह घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents, one in critical condition
फोटो
विज्ञापन

चौसाना। बिड़ौली मार्ग पर अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए, जिसमें जिजौला निवासी युवक की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

परवेज पुत्र बल्ली एवं नदीम पुत्र अशफाक निवासी बुंटा अपने ट्रैक्टर से बिड़ौली जा रहे थे। रास्ते में खोड़समा स्थित गुरुद्वारे के पास विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें बुंटा निवासी दोनों युवक, राशिद पुत्र असलूप निवासी जिजौला भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां राशिद की हालत नाजुक बताई गई है। दूसरी ओर दो बाइक सवार तीन युवक सोमवार शाम ऊदपुर मार्ग पर हुड़दंग मचा रहे थे। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में गौरव पुत्र राजेंद्र व ललित पुत्र जयप्रकाश निवासी गढ़ी हसनपुर की बाइक की टक्कर आसिफ निवासी खोड़समा की बाइक से हो गई। इसमें बाइक सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके से गुजर रहे एएसपी ओपी सिंह ने दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवकों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed