फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six arrested including constable in stealing truck

चोरी कर ट्रक को काटने में सिपाही समेत छह गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Six arrested including constable in stealing truck
गढ़ीपुख्ता पुलिस द्वारा पकडे़ गए ट्रक काटने के आरोपी - फोटो : SHAMLI
चोरी कर ट्रक को काटने में सिपाही सहित छह गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने ट्रक चोरी कर काटने के मामले में यूपी पुलिस के सिपाही सुनील शर्मा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिपाही गढ़ीपुख्ता थाने पर तैनात था। इस मामले में चार आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से दो ट्रकों में लदे चोरी किए गए ट्रक के पार्ट्स और एक लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थाना आदर्श मंडी पुलिस ने सूचना के आधार पर सहारनपुर रोड पर एसटी तिराहा के निकट स्थित एक परिसर से वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ट्रकों में चोरी किए 10 टायरा ट्रक के कटे हुए पार्ट्स और बेचे गए पार्टस से प्राप्त एक लाख रुपये बरामद किए। इस मामले में चार आरोपी अभी फरार हैं। एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम शमीम, निवासी मोहल्ला नानूपुरा शामली, वकील निवासी मलूकशाह शामली, बिजेंद्र निवासी मोहल्ला आजादनगर बनत, विपिन निवासी गांव किवाना, सुनील शर्मा, निवासी गांव नानू थाना सरधना जनपद मेरठ और निक्का बजाज उर्फ जोगेंद्र निवासी पंजाबी कॉलोनी शामली हैं, जबकि फरार आरोपियों के नाम मोबीन निवासी गांव बधेव, सलीम निवासी गांव मुंडेट, सौरव और कल्लू निवासी हरेंद्र नगर शामली हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सुनील शर्मा यूपी पुलिस का सिपाही है, जो गढ़ीपुख्ता थाने पर तैनात था। सिपाही पर आरोप है कि वह ट्रक चोरी करने वाले और काटने वालों के बीच की कड़ी बना था। शमीम कबाड़ का काम करता है और वह चोरी का ट्रक खरीदने और काटने का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन

मेरठ जिले से चोरी किया था ट्रक
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वे विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर शामली लाते थे और उन्हें काटकर पार्ट्स बेचने का धंधा कर रहे थे। जिस ट्रक के पार्ट्स बरामद हुए हैं, उसे बागपत रोड, जानी जिला मेरठ से पांच दिन पहले चोरी किया था। इस संबंध में ट्रक मालिक संजय कुमार निवासी गांव जिंजोखर थाना कंकरखेड़ा की तरफ से थाना जानी पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। चोरी किए ट्रक को मेरठ से लाकर शामली में काटकर ट्रक के पार्ट्स को दो ट्रकों में भरा जा रहा था, जबकि ट्रक के कुछ हिस्सों को पहले ही बेच दिया गया था, जिनकी बिक्री के एक लाख रुपये बरामद हुए। एसपी का कहना है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में वाहनों को काटकर बेचे गए पार्टस और पार्टस खरीदने वाले लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही निलंबित, सीओ सिटी को सौंपी जांच
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि ट्रक चोरी कर काटने वाले गिरोह के साथ पकड़े गए सिपाही सुनील शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एक ही मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी में सिपाही के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा लगाई गई है। इसकी जांच सीओ सिटी प्रदीप सिंह को सौंपी गई है।

ट्रक काटने के उपकरण बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक काटने के उपकरण नौ ऑक्सीजन सिलिंडर, जिसमें दो गैस से भरे हुए, दो गैस कटर, कटर मशीन पाइप सहित, चाबी-पाने, दो हथोड़े, इलेक्ट्रानिक कांटा आदि बरामद किया है। ट्रक के बड़ी संख्या में पार्टस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed