{"_id":"60ec85648ebc3e0a217c2f48","slug":"sister-in-law-reached-the-police-station-from-the-in-laws-of-the-woman-in-the-matter-of-conversion-shamli-news-mrt547080313","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 17 जुलाई को दोनों पक्षों को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 17 जुलाई को दोनों पक्षों को बुलाया
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के मामले में महिला के ससुराल से थाने पहुंची ननद
शामली। शहर निवासी महिला द्वारा ससुराल पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को महिला थाने पर बुलवाया था, जिसमें ससुराल पक्ष से महिला की ननद पहुंची। अब पुलिस ने सुनवाई के लिए 17 जुलाई को दोनों पक्षों को बुलाया है।
शहर निवासी पूजा ने मार्च महीने में महिला थाने पर तहरीर देकर ससुरालियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। लॉकडाउन के कारण इस प्रकरण में सुनवाई नहीं हो सकी थी। तीन दिन पहले महिला के पक्ष में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना ने महिला थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।
रविवार को एएसपी ओपी सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पीड़ित महिला व उसके पिता से जानकारी ली थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए महिला थाने बुलवाया था। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से महिला व उसके परिजन पहुंचे थे जबकि ससुराल पक्ष से महिला की ननद आई थी। महिला के पति ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई है, बुखार होने की वजह से वह नहीं आ सका। ससुराल पक्ष से सभी लोगों के न आने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब दोनों पक्षों को 17 जुलाई को बुलाया गया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला धर्म परिवर्तन का न होकर ससुरालियों द्वारा परेशान करने का सामने आया है, इसलिए महिला अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती। महिला के ससुर ने किसी ग्रामीण के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया था। बाकी परिवार के किसी सदस्य ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।