{"_id":"6a0cacd068300e68c50141df","slug":"sister-and-20-day-old-niece-attacked-with-sharp-weapons-at-her-maternal-home-shamli-news-c-26-1-sal1001-165781-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मायके में आई सगी बहन और 20 दिन की भांजी पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मायके में आई सगी बहन और 20 दिन की भांजी पर धारदार हथियार से हमला
Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कैराना अस्पताल से एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर जाती धारदार हथियार के हमले से घायल सीमा और इमरानी
कैराना। गांव मलकपुर में मायके आई महिला और उसकी 20 दिन की बच्ची पर उसके सगे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला को बचाने पहुंचीं पड़ोस की महिला और एक किशोरी पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चारों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोप है कि भाई को शक था की बहन ने खाने में कुछ मिलाकर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव मंडावर से इमरानी पत्नी नौशाद एक दिन पहले अपनी 20 दिन की बच्ची दुआ के साथ मायके में गांव मलकपुर आई थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसका भाई सद्दाम घर पर खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वह अचानक गुस्सा हो गया और पेड़ काटने वाले दाव से अपनी बहन इमरानी और उसकी मासूम बच्ची पर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली गुफरान की पत्नी सीमा और गुफरान के भाई इमरान की बेटी मुस्कान बचाने पहुंचीं। आरोप है कि सद्दाम ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मुस्कान के हाथ की उंगलियां कट गईं, जबकि सीमा के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल मुस्कान के पिता इमरान ने बताया कि सद्दाम ने खाना खाने के बाद उल्टी होने पर शक जताया कि खाने में कुछ मिलाया गया है। इसी शक में उसने गुस्से में आकर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।