फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sir Shaadi Lal Rajendra Lal Hockey Tournament organized for 17 years in Shamli

जिले को अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट ने दिलाई पहचान

Sat, 29 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sir Shaadi Lal Rajendra Lal Hockey Tournament organized for 17 years in Shamli
शामली में 17 साल तक हुआ सर शादीलाल राजेंद्र लाल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

शामली। जनपद का हॉकी के खेल से विशेष नाता रहा है। शहर में चीनी मिल द्वारा 17 साल तक लगातार अखिल भारतीय सर शादीलाल राजेंद्र लाल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की राष्ट्रीय स्तर की टीमें शामिल होती रही हैं।

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। हॉकी के खेल ने पूर्व में शामली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। अपर दोआब शुगर मिल शामली की तरफ से 1980 के दशक से अखिल भारतीय सरशादी लाल राजेंद्र लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन शुरू किया था। लगातार 17 साल तक चले टूर्नामेंट में देश की राष्ट्रीय स्तर की टीमों ने प्रतिभाग किया। एक बार टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया से हॉकी की टीम खेलने पहुंची थी। आस्ट्रेलिया की टीम का भारतीय टीम के साथ शो मैच हुआ था। ग्रामीण अंचल में होने वाले इस हॉकी टूर्नामेंट ने शामली को पूरे देश में अलग पहचान दिलाई। टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी करीब दो माह पहले शुरू हो जाती थी। आज भी लोग हॉकी टूर्नामेंट को याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed