फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sir, make my husband a living certificate

साहब, मेरे पति का जीवित प्रमाण पत्र बना दो

Sat, 08 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sir, make my husband a living certificate
थानाभवन। खंड विकास कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। कार्यालय पहुंची एक महिला ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पति का जीवित प्रमाणपत्र बनाने की मांग की। यह शिकायत पत्र देखकर स्वयं बीडीओ भी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने महिला को समझाया कि इस तरह का कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाता।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर का है। गांव निवासी महिला सावित्री देवी ने शुक्रवार को बीडीओ डा. पंकज कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार हैं। परिवार की संपत्ति पति के नाम है, जिसकी पावर ऑफ अर्टानी सावित्री के नाम पर है। सावित्री ने बताया कि उसने हाल ही में कुछ जमीन का लेनदेन किया है। इस संबंध में जब वह दाखिल खारिज कराने के लिए तहसील पहुंची तो वहां कर्मचारियों ने कहा कि पहले वह ये बात साबित करें कि उनका पति जीवित है। जब वह अपने बीमार पति को तहसील लेकर गई तो भी कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए। कर्मचारियों ने उससे कहा कि वह पति के जीवित होने का प्रमाणपत्र बनवाकर लाए। महिला ने बीडीओ से पति का जीवित प्रमाण पत्र बनवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बीडीओ डा. पंकज कुुमार ने बताया कि महिला पति का जीवित प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय आई थी। महिला को समझाया गया है कि इस तरह का कोई प्रमाणपत्र जारी करने का प्रावधान नहीं है। महिला की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed