{"_id":"67e5a644c9c56bda9f0bbf6b","slug":"sir-i-am-alive-but-my-pension-has-been-stopped-by-showing-me-dead-in-the-records-shamli-news-c-26-1-sal1002-139257-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: साहब, मैं जिंदा हूं! प्रशासन की कारगुजारी, रिकाॅर्ड में मृत दर्शाकर रोक दी किसान की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साहब, मैं जिंदा हूं! प्रशासन की कारगुजारी, रिकाॅर्ड में मृत दर्शाकर रोक दी किसान की पेंशन
Fri, 28 Mar 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
शामली में समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण एक वृद्ध को अपनी पेंशन के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग ने वृद्ध को मृत दर्शाकर उसकी पेंशन रोक दी। पीडि़त वृद्ध ने डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी मलका ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी वृद्धावस्था पेंशन बनी हुई थी, लेकिन पिछले एक साल से उसकी पेंशन नहीं आ रही है। जब उसने समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया तो वहां बताया गया कि रिकाॅर्ड में उन्हें मृत दर्शाया गया है और इस कारण उनकी पेंशन बंद कर दी गई है, जबकि वह जिंदा है। पीड़ित वृद्ध ने डीएम से पेंशन शुरू कराने की गुहार लगाई है। डीएम ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन