{"_id":"5820c9f14f1c1b342fb37fa4","slug":"simulators-were-issues-aiming-at-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दे थे बहाना, चुनाव पर रहा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दे थे बहाना, चुनाव पर रहा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना की जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वैसे तो कई मुद्दे छेड़े, लेकिन मुद्दों के पीछे निशाना आगामी विधानसभा चुनाव ही रहा। किसानों से लेकर युवा और सूबे की कानून व्यवस्था सहित हर बिंदु पर उन्होंने सपा सरकार को घेरा। हर मुद्दे के अंत में राजनाथ ने यही कहा कि प्रदेश में सरकार बनाओ, सब ठीक हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में कुछ माह बाद ही चुनाव होने हैं। जनसभा पर दिल्ली और लखनऊ तक की नजर रही। राजनाथ के तरकश से निकले हर तीर के निशाने पर चुनाव था। जनसभा में 3.28 से उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत किसानों की समस्या को लेकर की।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों के लिए हुए कार्य गिनाए, तो सपा-बसपा सरकार पर हमलावर होकर आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत की मांग की। उन्हें मालूम था कि चुनावी नैया युवा पार लगा सकते हैं, लिहाजा उन्होंने युवाओं को लुभाने का प्रयास भी खूब किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार से आकंठ डूबी रही प्रदेश सरकार, मगर भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेंगे और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था कायम की जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी का गुणगान करना नहीं भूले
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी खूब गुणगान किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने भारत माता का मस्तक गर्व से विश्व में ऊंचा किया है। अनेक योजनाएं जनहित में लागू की गई है। उज्ज्वला योजना के तहत यूपी के 27 लाख से ज्यादा ऐसी महिलाओं को लाभ मिला है, जो घर में लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना बनाने को मजबूर थीं।
सिपाही भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा
युवाओं को भरमाने के लिए राजनाथ सिंह बोले कि सूबे में सरकार बनने पर यूपी पुलिस के सिपाही और दरोगा की भर्ती में इंटरव्यू की बाध्यता समाप्त कर दी जाएगी। जिसका सीधा फायदा युवाओं को होगा। बता दें कि सपा सरकार में सिपाही भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू खत्म किया जा चुका है।