फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silver, Anu won the discus throw

डिस्कस थ्रो में रजत, अनु ने बाजी मारी

Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Silver, Anu won the discus throw
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित चक्का फेंक प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। - फोटो : SHAMLI
डिस्कस थ्रो में रजत, अनु ने बाजी मारी
विज्ञापन

शामली। वीवी डिग्री कालेज में चल रही 29वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में राधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को दूसरे दिन ऊंची कूद में राधा प्रथम, आरती द्वितीय व दीपा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की 500 मीटर दौड़ में विकास प्रथम, सौरभ द्वितीय व आकाश कुमार तृतीय रहे। छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में अनु प्रथम, राधा द्वितीय व शिवानी तृृतीय रहीं। छात्रों की डिस्कस थ्रो में रजत प्रथम, हितिक द्वितीय व आकाश तृतीय रहे। छात्राओं की डिस्कस थ्रो में अनु प्रथम, फिरदौस द्वितीय व राधा तृतीय रहे। छात्रों की 1500 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम, सोनू द्वितीय व पंकज तृतीय रहे। छात्राओं की 1500 मीटर दौड़ में अनु प्रथम, राधा द्वितीय और फिरदौस तृतीय रहीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ. प्रताप कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए कालेज के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करें। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि खेलकूद से शरीर के साथ मस्तिष्क का विकास होता है। इस अवसर पर डॉ. नीना छोकर, जयविंद्र तोमर, गिरिश नारायण यादव, डॉ. बबली, डा. छवि, नारायण सिंह, डॉ. अरविंद, नवनीत गर्ग, ऋचा, रजनी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अनुप्रिता उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed