फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silavar's splendor selected in Ranji team, family celebration

सिलावर के वैभव का रणजी टीम में चयन होने पर खुशी

Tue, 07 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Silavar's splendor selected in Ranji team, family celebration
वैभव - फोटो : shamli
शामली। क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी 22 वर्षीय वैभव चौधरी का रणजी टीम में चयन हुआ है। उनके चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव सिलावर के मूल निवासी वैभव चौधरी वर्तमान में अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। उनके पिता राजीव सिंह दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी में असिस्टेंट डायरेक्टर है। वैभव के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने बेटे को पूरा सहयोग दिया है। वैभव का चयन रणजी टीम में हुआ है। इसी महीने में कर्नाटक और यूपी का मैच होना प्रस्तावित है, जिसमें यूपी की तरफ से वैभव चौधरी रणजी ट्रॉफी के लिए खेलेंगे। परिजनों का कहना है कि वैभव का शुरू से ही खेल के प्रति लगाव रहा है और वह क्रिकेट खेलने में रुचि लेते थे।

वैभव के ताऊ संजीव का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उनका भतीजा एक दिन देश के लिए जरूर खेलेगा। दादी केला देवी ने कहा कि वैभव ने अपने सपने को पूरा करने के लिए पहली सीढ़ी पर कदम रख दिया है। रणजी ट्रॉफी के लिए वैभव का चयन होना न केवल परिवार के लिए बल्कि गांव और जनपद के लिए खुशी की बात है। परिजन और ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और वैभव को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed