फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shrimad Bhagwat story is from Lord Shravan: Lord Rohini Sharan Maharaj

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से होती है प्रभु कृपा

Thu, 20 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat story is from Lord Shravan: Lord Rohini Sharan Maharaj
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से होती है प्रभु कृपा : रोहिणी शरण महाराज
विज्ञापन

शामली। कथा वाचक पंडित रोहिणी शरण महाराज ने कहा है कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण ने असुरी प्रवृत्तियों का विनाश कर धर्म की स्थापना की।
बुधवार को वृंदावन से पधारे श्रीमद्भागवत कथा वाचक पंडित रोहिणी शरण महाराज शहर के मोहल्ला बरखंडी में बाबा भवानी नाथ शिव मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा का पूजन कराकर शुभारंभ करने के बाद श्रद्धालुओं के समक्ष श्रीकृष्ण लीला का वर्णन कर रहे थे। उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीला, पूतना वध, भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों का मक्खन चोरी की लीला की कथा सुनाई। उन्होंने श्री धाम और भगवान कृष्ण की जन्म पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने बाल अवस्था में ही पूतना का वध करके उसका उद्धार किया था।
विज्ञापन

कथा में सुंदर भजनों के साथ कई झांकी प्रस्तुत की। फूलों की वर्षा करते हुए कृष्ण भगवान की जय के नारे लगाते हुए जमकर नाचे। जिससे सारा क्षेत्र श्री कृष्ण भक्ति में हो गया। इस मौके पर गोवर्धन पूजा की गई। छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया। श्रीमद्भागवत कथा में लक्ष्मण कौशिक, मांगेराम नामदेव, अरविंद कौशिक , बिट्टू कुमार, चौधरी रविंदर सिंह काल, मनोज रुहेला, खंडे, प्रमोद नामदेव, ऋषि पाल उर्फ निन्ना ,रवि नामदेव चौधरी, भुज वीर सिंह ,चंद्रबली निरवाल, सतेंद्र नामदेव, मुकेश नामदेव, अजीत सिंह, चौधरी नीटू, पवन नामदेव, प्रमोद कुमार ,विनोद नामदेव, निशांत सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed