फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Ram Katha is the easiest medium to attain God in Kalyug: Vijay Kaushal

कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है श्रीराम कथा : विजय कौशल

Mon, 02 Oct 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha is the easiest medium to attain God in Kalyug: Vijay Kaushal
शामली कैराना रोड पर श्री राम कथा करते संत प्रवर विजय  कौशल जी महराज
शामली। प्रसिद्ध कथावाचक संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने कहा श्रीराम कथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है। भगवान की कथा सौभाग्यशाली लोगों को मिलती है।
विज्ञापन

रविवार को कैराना मार्ग स्थित जेजे फार्म में कथा वाचक विजय कौशल महाराज ने श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि रामकथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल साधन है, जो कानों के माध्यम से व्यक्ति के मन में प्रवेश करती है। इससे भगवान की छवि मन में बैठ जाती है और भगवत दर्शन की लालसा पैदा करती है। इसी लालसा से ही रास्ता निकाला जाता है। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कहा गोस्वामी तुलसीदास ने ईश्वर की प्राप्ति के लिए सतगुरु की आवश्यकता बताई है। गुरु खोजे नहीं जाते, गुरु का दर्शन किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने राम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग में योग, यज्ञ ,जप, तप, व्रत, पूजा जैसे साधना के कठिन मार्ग संभव नहीं है। केवल भगवान के नाम का सुमिरन ही भवसागर से पार कर सकता है। भगवान के सहस्त्रनाम है और कोई भी नाम जपा जा सकता है। इसी प्रसंग में उन्होंने ध्रुव की कथा सुनते हुए बताया की किस प्रकार पांच वर्ष की अवस्था में बालक ध्रुव ने परम पद को प्राप्त किया। ध्रुव की कारुणिक कथा सुनकर श्रोताओं के हृदय द्रवित हो गए। उन्होंने भगवान शिव तथा सती के प्रसंग के माध्यम से राम कथा के महत्व का सुंदर वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन कथा के मुख्य यजमान अखिल बंसल सपत्नीक रहे। यजमान पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश व उनके पुत्र निरंकार प्रकाश रहे। रामकथा के आयोजन में रोबिन गर्ग, सपन मित्तल, प्रदीप मंगल, राजकुमार कुच्छल, विजय, अमृत, सुनील कुमार, कमलेश, शिवानी और प्रमोद मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा। श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कथा में आए सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

शामली कैराना रोड पर श्री राम कथा करते संत प्रवर विजय  कौशल जी महराज

शामली कैराना रोड पर श्री राम कथा करते संत प्रवर विजय  कौशल जी महराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed