फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Ji's annual Rath Yatra took out with much fanfare in the city

Shamli News: शहर में धूमधाम से निकाली श्री जी का वार्षिक रथयात्रा

Mon, 02 Oct 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shri Ji's annual Rath Yatra took out with much fanfare in the city
शामली में निकली श्री जी की रथ यात्रा
शामली। सकल जैन समाज की तरफ से शहर के मुख्य मार्गाें और बाजारों में बैंडबाजों और झांकियों के साथ श्री जी की वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। रथयात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

शहर के तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला से रविवार सुबह श्री जी की वार्षिक रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा की आयोजक श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति रही। रथयात्रा में पांच प्रसिद्ध बैंड धार्मिक धुन बजाते हुए चल रहे थेे। इसके अलावा भजन मंडली, ढोल पार्टी और अहिंसा का संदेश देती झांकियां शामिल रहीं। रथयाात्रा में श्रद्धालु धार्मिक धुनों व भजनों पर नाचते झूमते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

रथयात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। रथयात्रा तालाब रोड से चलकर मिल रोड, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिवमूर्ति और रेलवे रोड होते हुए पुन: जैन धर्मशाला पहुंची। वहां पर विधिविधान के साथ श्री जी का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन, महामंत्री प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, तरुण जैन, मयंक जैन, जेके जैन, आशीष जैन, राजेश जैन, विरेश जैन, सुदेश जैन, विनोद जैन, राजेश जैन, सलेकचंद जैन, संतोष जैन, प्रवीण जैन व कमल जैन आदि मौजूद रहे।

शामली में निकली श्री जी की रथ यात्रा

शामली में निकली श्री जी की रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed