फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Showed stamina in sports

खेलकूद में दिखाया दमखम

Thu, 24 Dec 2015 12:49 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 24 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Showed stamina in sports
शामली। मेपल्स एकेडमी में वार्षिक खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ और रिले रेस में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


बुधवार को मेपल्स एकेडमी में चौथे वार्षिक खेलकूद महोत्सव का मुख्य अतिथि सीडीओ वीके सिंह और विधायक पंकज मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना पेश की गई। एकेडमी के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। जिसके बाद मशाल प्रज्ज्वलित की गई और छात्र-छात्राओं को सद्भावना के साथ खेलने का संकल्प दिलाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके बाद खिलाड़ियों के बीच दौड़ प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में भगत हाउस के अनिकेत प्रथम, पटेल हाउस से दुष्यंत द्वितीय तथा नेहरू हाउस से शावेज तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में आजाद हाउस से ईशा तोमर प्रथम, पटेल हाउस से स्वाभिमान द्वितीय तथा भगत हाउस से अंजलि तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रिले रेस में आजाद हाउस से नासिर, हिमांशु, हर्ष, रितिक  प्रथम, नेहरू हाउस से शवेज, कार्तिक, कुलबीर, विशाल द्वितीय तथा भगत हाउस से अनिकेत, आमिर, आकाश और विक्रांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह, घनश्याम दास गर्ग, जयंतर पाल,  मुके श संगल, विपिन संगल, सोनम संगल, ममता शर्मा, सुभाष चंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed