फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Show cause notice to the headmaster for not providing benches to the children

Shamli News: बच्चों को बैंच न मिलने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस

Sat, 23 Aug 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to the headmaster for not providing benches to the children
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत में बच्चों से जानकारी लेते जिला​धिकारी अरविंद कुमार च
- डीएम ने बीईओ समेत तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- डीएम ने बनत स्थित परिषदीय तीन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- बच्चों के बैठने के लिए बैंच न मिलने पर जताई नाराजगी, शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कस्बा बनत स्थित परिषदीय तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत में बच्चों के बैठने के लिए बेंच न होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक और बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत में गणित विषय के शिक्षक और खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
डीएम शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन, रसोई, कंप्यूटर लैब, डारमेट्री और कक्षाओं का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में 99 छात्राओं के स्थान पर 73 छात्राएं मिलीं। खेल मैदान, भोजन मेस, रसोई कक्ष, पानी, छात्रावास, शौचालय आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा छह में बच्चों का होमवर्क देखा और पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। कक्षा आठ की छात्रा को अंग्रेजी विषय का ज्ञान न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत में डीएम के निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 138 छात्र-छात्राओं में 83 छात्र उपस्थित मिले। बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ते देख डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत में डीएम ने कक्षाओं में बच्चों से पढ़ाई संबंधी जानकारी ली। उस समय कक्षा में विषय अध्यापक द्वारा बोर्ड पर छात्राओं को वर्गमूल के सवाल समझा जा रहे थे।

डीएम ने छात्राओं से वर्गमूल का सवाल समझ में आने के बारे में पूछा तो अधिकतर छात्राओं द्वारा समझ में नहीं आना बताया। डीएम ने विषय अध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी से कारण बताओ नोटिस मांगे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए लता राठौर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रिंसी, जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, एसआरजी प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत में बच्चों से जानकारी लेते जिलाधिकारी अरविंद कुमार च

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत में बच्चों से जानकारी लेते जिलाधिकारी अरविंद कुमार च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed