फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Show cause notice to Kandhla rural village panchayat

कांधला देहात ग्राम पंचायत को कारण बताओ नोटिस

Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to Kandhla rural village panchayat
कांधला देहात ग्राम पंचायत को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

शामली। जिले की कांधला देहात की ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में 3541300 की धनराशि का दुरुपयोग और गबन करने का प्रथम दृष्टतया दोषी मानते हुए डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जबाव देने के निर्देश दिए हैं। जबाब न मिलने पर शासकीय कार्रवाई अमल में लाए जाने की चेतावनी दी है।

आयुक्त सहारनपुर के निर्देशानुसार पर डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कांधला देहात ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तीन सदस्यीय कमेटी से प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कराई। कमेटी में जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं अवर अभियंता को जांच अधिकारी नामित किया गया। जांच अधिकारी द्वारा जांच करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष आख्या प्रस्तुत की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि कांधला ब्लाक के ग्राम पंचायत कांधला देहात के प्रधान के द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में सीसी रोड निर्माण कार्य, नाले का निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य, हैंडपंप, रीबोर कार्य, स्ट्रीट लाइट विकास कार्यों में घोर लापरवाही बरती जाने पर प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए डीएम अखिलेश सिंह ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिवस में अपना स्पष्टीकरण जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में दिए जाने के निर्देश दिए गए। नोटिस में निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराए जाने पर प्रधान के विरुद्ध 3541300 की धनराशि का गबन मानते हुए शासकीय कार्रवाई अमल में लाए जाने की चेतावनी दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed