फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shovel recovered at the behest of the killer

रिमांड पर लाए हत्यारोपी की निशानदेही पर फावड़ा बरामद

Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shovel recovered at the behest of the killer
हत्यारोपी की निशानदेही पर फावड़ा बरामद
विज्ञापन

शामली। झिंझाना पुलिस ने रिमांड पर लाकर मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है। इसके अलावा जानलेवा हमला करने के रिमांड पर लाए आरोपी से पूछताछ कर तमंचा व कारतूस बरामद किया।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 26 जून को झिंझाना थाना पुलिस को सिकंदरपुर के जंगल में युवक का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान राकेश, निवासी गांव चकमाली थाना समराला जनपद लुधियाना पंजाब के रूप में हुई थी। मृतक के भाई लखवीर सिंह की तरफ से थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में छह जुलाई को मृतक की पत्नी गुरप्रीत उर्फ गीता को हत्या की साजिश में और आठ जुलाई को आरोपी गोल्डी उर्फ अंशू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया था। इस घटना के मुख्य आरोपी सौरव, निवासी पिंडोरा 12 जुलाई को न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना निवासी अरुण ने जमीन विवाद में घर में घुसकर लाठी डंडों व तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट सुमित, सागर व सुरेंद्र के विरुद्ध दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि 26 जून को आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया था, जबकि सुरेंद्र 13 जुलाई को न्यायालय में हाजिर होकर जेल चला गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को रिमांड पर लाकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed