फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shortage of cash in the ATM

एटीएम में कैश की किल्लत

Mon, 23 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 23 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shortage of cash in the ATM
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नोटबंदी के 74 दिन बाद भी शहर के एटीएम की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आज भी ज्यादातर बैंकों के एटीएम में छुट्टी के दिन कैश नहीं मिल रहा है। जिसके कारण नौकरी-पेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरबीआई ने एटीएम में निकासी की सीमा में तो बढ़ोतरी कर दी है, लेेकिन एटीएम में कैश सीमित ही डाला जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नोटबंदी के 50 दिन बाद बैंकों, एटीएम में कैश की किल्लत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी छुट्टी के दिनों में शहर के ज्यादातर एटीएम बंद ही रहते हैं। बेशक आरबीआई ने एटीएम में कैश निकासी की सीमा 4500 से बढ़ाकर 10 हजार कर दी है, लेकिन कैश की किल्लत से जूझ रहे बैंक एटीएम में नाम मात्र के लिए ही पैसा डाल रहे हैं, जो कुछ ही देर में खत्म हो जाता है। 
विज्ञापन


रविवार को भी शहर के ज्यादातर एटीएम बंद ही रहे। इंडियन बैंक के एटीएम में कैश डाला गया, जो एक घंटे से पहलेे ही समाप्त हो गया। एसबीआई, ओरियंटल, इंडियन ओवरसीज, बैंक ऑफ बड़ौदा बंद ही पडे़ रहे। जबकि कार्पोरेशन, एक्सिस, पीएनबी के एटीएम खुले रहे लेकिन उनमें कैश न होने पर लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेंस चैक करते ही मिले। जिसके बाद ग्राहक शहर के चक्कर काटते रहे पर उन्हें कहीं कैश नहीं मिल सका। अभी ज्यादातर बैंक छुट्टी के दिन एटीएम में कैश डालना ही नहीं चाहते। जिससे लोगों को अभी भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed