फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shops to be set up at VV College

वीवी कॉलेज में लगेंगी दुकानें

Tue, 17 Oct 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 17 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shops to be set up at VV College
diwali - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दीपावली के त्योहार के स्वागत में पटाखा बाजार सजने लगे हैं। वीवी इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार लगाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा 72 दुकानदारों को अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


वीवी इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार लगाया जाता है। हर साल की भांति इस साल भी प्रशासन द्वारा वीवी इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। पटाखा बाजार लगाने के लिए इस बार सोमवार शाम तक 72 लोगों ने आवेदन किया था। देर शाम तक अग्निशमन विभाग द्वारा 72 दुकानदारों को इसकी अनुमति दे दी। इसके अलावा थानाभवन में छह दुकानदारों, जलालाबाद में एक, झिंझाना में सात, कांधला में छह दुकानदारों को पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, फायर स्टेशन ऑफिसर सुरेश पाल ढाका ने बताया कि जिले में दो बड़ी गाड़ी शामली और कैराना में लगाई गई है। इसके अलावा एक छोटी गाड़ी वीवी इंटर कॉलेज में रहेगी, जबकि एक छोटी गाड़ी झिंझाना में लगाई गई है। दीपावली के मद्देनजर चौकसी बरती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed