फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shocking meaning of code words related to Shahnawaz murder case

बीवी ने मरवा डाला पति: 'बस थोड़ा इंतजार...मंजिल आने वाली है', हत्याकांड से जुड़े कोडवर्ड के चौंकाने वाले मायने

Fri, 08 Aug 2025 01:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Aug 2025 01:20 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, अस्पताल में हत्यारोपी पत्नी मैफरीन बार-बार रोते हुए बेहोश होने का नाटक कर रही थी, जिस पर पुलिस को शक हो गया था। पुलिस ने उससे बयान लेने चाहे तो वह होश में नहीं आने की बात कहते हुए बयान देने से बच रही थी।

विज्ञापन
Shocking meaning of code words related to Shahnawaz murder case
प्रेमी संग मिलकर करवा दी पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में हुए शाहनवाज हत्याकांड को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। पत्नी ने कोडवर्ड से प्रेमी तक पति की लोकेशन पहुंचाई। जिनमें मंजिल आने वाली का अर्थ था कि खुरगान रोड आने वाली है, क्योंकि खुरगान रोड पर हत्या करने की प्लानिंग थी। बस थोड़ा इंतजार करो यानी बाइक खुरगान रोड पर पहुंचने वाली है, पुल पार करो, यानी हमारी बाइक के पीछे-पीछे रहो। पूछताछ में बताया कि पुलिस को शक नहीं हो, इसलिए प्रेमी के कहने पर पत्नी ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। एसपी के अनुसार, कोड वर्ड के माध्यम से आरोपी ही शाहनवाज के पीछे लगे थे और खुरगान रोड पर पहुंचते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन

सोनीपत के झाराखेड़ी के फर्नीचर कारीगर शाहनवाज की हत्या उसकी पत्नी मैफरीन और उसके प्रेमी तसव्वुर ने पूरी प्लानिंग से की। कोड वर्ड प्लान से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह घर से निकलते ही पत्नी ने प्रेमी को फोन कॉल कर पति की लोकेशन के बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी थी। लोकेशन देने के लिए दोनों ने पहले ही कोड वर्ड तैयार किए थे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि घर से निकलते ही मैफरीन ने अपने प्रेमी के मोबाइल पर कॉल की और बताया कि वह अब खुरगान गांव के लिए निकल चुके हैं। इसके लिए दो दिन पूर्व ही दोनों ने लोकेशन देने के लिए कोड वर्ड तैयार किए थे। कोड वर्ड में मंजिल आने वाली है, पुल पार करो, बस थोड़ा इंतजार करो आदि कोर्ड वर्ड तैयार किए गए थे। 

विज्ञापन

पति ने प्रेमी से बात करते पकड़ लिया था
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीन दिन पूर्व ही पति शाहनवाज ने पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। यही नहीं, उसकी पिटाई भी कर दी थी। मामले की जानकारी मैफरीन ने अपने प्रेमी को दी थी। प्रेमी ने उसी समय शाहनवाज की हत्या की प्लानिंग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तैयार कर ली थी। मैफरीन से कहा गया था कि वह पति की लोकेशन देती रहेगी। उन्हें बस पति का काम तमाम करना है।

अस्पताल में बार-बार बेहोश होने का नाटक कर रही थी पत्नी
पुलिस के अनुसार, अस्पताल में मैफरीन बार-बार रोते हुए बेहोश होने का नाटक कर रही थी, जिस पर पुलिस को शक हो गया था। पुलिस ने उससे बयान लेने चाहे तो वह होश में नहीं आने की बात कहते हुए बयान देने से बच रही थी।

छह माह से लगातार हो रही थी बात
पुलिस ने आरोपी तसव्वुर और आरोपी महिला की कॉल डिटेल निकलवाई तो रात और दिन के समय पिछले छह माह से अलग-अलग समय में दोनों की फोन पर बातें हो रहीं थीं। आरोपी तसव्वुर बागपत के सरूरपुर कलां गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। पकड़े गए दोनों आरोपी विवाहित हैं।

इन चार कारणों से घटना के चंद घटों बाद ही आरोपियों तक पहुंच गई पुलिस
पति की हत्या के बाद भी आरोपी महिला लगातार रोने का ड्रामा कर रही थी। आरोपियों ने शाहनवाज को गोली भी मारी मगर सामने खड़ी होने के बावजूद तहरीर में पत्नी ने सिर्फ चाकू से हत्या का जिक्र किया। महिला की कॉल डिटेल ने भी खुलासे में अहम भूमिका निभाई। वह लगातार प्रेमी से फोन पर संपर्क में थी। बृहस्पतिवार को भी प्रेमी से कई बार बात हुई। कैराना और आसपास क्षेत्र के दस से अधिक सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार आरोपी कैद थे, जिनका बाइक नंबर हाथ लगने के कारण पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

तमंचा, चाकू कहां से लाए जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जिस चाकू और तमंचे से गोली मारकर हत्या की है, उन्हें वह कहां से लाए थे। इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गढ़ी दौलत के किसी युवक ने हथियार आरोपियों को उपलब्ध कराए थे।

यह है पूरा मामला
कैराना क्षेत्र में खुरगान रोड पर बाइक से पत्नी के साथ जा रहे हरियाणा निवासी फर्नीचर के कारीगर शाहनवाज (28) की सरेराह बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चार बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी। रात में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के मौसेरे भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने ही प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई।

शाहनवाज को डंडा मारकर रुकवा ली बाइक
हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव झारागढ़ी निवासी शाहनवाज अपनी पत्नी मैफरीन के साथ बाइक से कस्बा कैराना होते हुए गांव खुरगान ममेरे साले इमलाक की शादी में शामिल होने जा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे खुरगान रोड पर नेशनल हाईवे स्थित उपरिगामी पुल से थोड़ा आगे बेरी के बाग के निकट पहुंचा, तभी दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मारी और फिर शाहनवाज को डंडा मारकर बाइक रुकवा ली।

बदमाशों ने चाकू से शाहनवाज पर ताबड़तोड़ कई वार किए। एक बदमाश ने उस पर तमंचे से गोली चलाई। उसके हाथ, सीने और गले पर चाकू के तीन गहरे घाव पाए गए। गंभीर घायल शाहनवाज सड़क पर गिर गया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। डायल 112 पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को नोटों की माला और बाइक लूटने की सूचना दी
परिजनों ने पुलिस को डेढ़ लाख रुपये की दूल्हे के लिए ले जाई जा रही नोटों की माला और बाइक लूटने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस की जांच में लूट का मामला नहीं पाया गया। पुलिस ने बाइक को घटनास्थल के पास से बरामद कर लिया।

एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ कैराना श्याम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पत्नी मैफरीन की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
 

दो आरोपी गिरफ्तार
देर रात में पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी तसव्वुर निवासी गांव भूरा हाल पता गांव सरूरपुर जनपद बागपत और शोएब निवासी गांव भूरा थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और तमंचा बरामद किया है।

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शाहनवाज के मौसेरे भाई तसव्वुर से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी शाहनवाज को हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहा था। पत्नी ने अपने प्रेमी तसव्वुर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। तसव्वुर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शाहनवाज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। इस घटना में मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- एक और पति मार दिया गया: बीवी को रंगेहाथ पकड़ा...फिर उसे पीटा, प्रेमी से महिला बोली- बस पति का काम तमाम करना है

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed