फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shobha Yatra taken out with pomp on Maharishi Kashyap and Nishadraj Jayanti

महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा

Wed, 06 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra taken out with pomp on Maharishi Kashyap and Nishadraj Jayanti
कांधला। महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोगों सहभागिता की। शोभायात्रा में शामिल देव स्वरूपों का स्वागत कस्बे के लोगों ने फूलों की वर्षा करके किया गया। कश्यप समाज उत्थान समिति के बैनर तले मंगलवार को नगर में निकाली गई शोभायात्रा में देव स्वरूपों के अलावा महर्षि कश्यप एवं निषादराज, बाबा कालू, आदि की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। शोभायात्रा का शुभारंभ निर्वातमान विधायक तेजेंद्र निर्वाल व शांति केयर हॉस्पिटल के चैयरमैन कुशांक चौहान के द्वारा संयुक्त रूप से महर्षि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और झंडी दिखाकर किया। समिति के अध्यक्ष हरिराम कश्यप के नेतृत्व में शोभा यात्रा समिति के कार्यालय कश्यप धर्मशाला पर पहुंची, जहां महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में रोहित गुप्ता, तनुज कश्यप, राकेश कश्यप, जीवन कश्यप, बाबूराम कश्यप, राजीव कश्यप, सुभाष कश्यप, हरि मोहन चौहान उर्फ मोनू,अमर कश्यप, जितेंद्र सैनी भीम, दीपक सैनी, संजीव अडवाणी, नरेश सैनी, विक्रांत डंगोरिया, नरेश कश्यप के साथ सैकडों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

थानाभवन में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती
थानाभवन। नगर में कश्यप समाज की ओर से महर्षि कश्यप जयंती पर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ दयाल आश्रम मंदिर से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व राजो की मोरी मंदिर में हवन यज्ञ कर देशवासियों की सुख-शांति की कामना की गई व प्रसाद वितरण किया गया। समाजसेवी पलटू राम कश्यप ने भी विचार रखे। पर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, अनमोल गर्ग, सभासद विनोद सैनी, राकेश कांबोज, लवी राणा, भारत भूषण आदि को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा मंदिर दयाल आश्रम से ढोल नगाड़ों, डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन
कैराना। महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित सिद्ध प्राचीन महर्षि कालू बाबा के मंदिर में महर्षि कश्यप युवा सेवा समिति के तत्वधान में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडित दिवाकर प्रसाद आचार्य द्वारा विधि विधान के साथ यज्ञ का संपन्न कराया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चौधरी साधु राम कश्यप व संचालक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप द्वारा किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रुप में एसएसआई राधेश्याम मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दूसरी ओर, गांव अलीपुर में भी महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कश्यप, डॉ. अभिमन्यु कश्यप, डॉ. रवि कश्यप, डॉ. दीपक कश्यप, जयचंद कश्यप हलवाई, घासीराम कश्यप, राजेश कश्यप, रामफल कश्यप, विकास कश्यप, सागर कश्यप, डॉ. सुनील कश्यप, पीतम कश्यप, मोहित, विजय कश्यप, मोनू कश्यप, सरवन कुमार, डॉ. सोनू कुमार, दीपक कश्यप, जितेंद्र , व गुलाब सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed