फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shivratri today, police force alert

शिवरात्रि आज, चप्पे-चप्पे पर फोर्स

Mon, 01 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 01 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
shivratri today, police force alert
शामली डाक कांवड़ियों को फल बांटतेे श्रद्वालु। - फोटो : अमर उजाला
शामली में शिवरात्रि पर जिले के शिवालयों में विशेष पूजा और जलाभिषेक के समय पुलिस-पीएसी तैनात रहेगी। साथ ही जिले के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक की मंदिर प्रबंध समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार शाम सात बजे महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन


शिवरात्रि पर सुबह चार बजे से ही मंदिरों में शिव की विशेष पूजा और जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। शहर के भाकूवाला, शिवचौक, हनुमान, बलभद्र मंदिर, गुलजारी वाला शिवालय, भोलेश्वर महादेव मंदिर आदि शिवालयों मंदिर प्रबंध समितियों द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं। शिवचौक के महंत संजय शास्त्री ने बताया कि शिवचौक पर सोमवार शाम सात बजे महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि महा आरती के समय शहर के समय गुजरने वाला यातायात को रोककर शामली रेलपार से गुजरा जाएगा।
विज्ञापन


जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उधर, थाना प्रभारी, हलका प्रभारी-हैड कांस्टेबिल, कांस्टेबिल व महिला कांस्टेबिल की तैनाती होगी। जरूरत पड़ने पर पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ मार्ग पर रविवार को डाक कांवड़ की धूम रही। डीजे की धुनो के साथ डाक कावडिये तेज गति से अपनी मंजिल की और बढ रहे            है। साथ ही शिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में शिवालय दुल्हन की तरह सज गए।


रविवार को हरियाणा, पंजाब जाने वाले पैदल भोले को इक्का दुक्का ही नजर आये। सुबह से ही कांवड़ मार्ग पर डीजे की भक्ति भरी धुनों के साथ डाक कांवड़ वाहनों व बाइक कांवड़ियों का ही बोलबाला रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed