फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shivratri festival today, pagoda decorated, tight security arrangements

शिवरात्रि का पर्व आज, सजे शिवालय, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 05 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shivratri festival today, pagoda decorated, tight security arrangements
शामली कैराना रोड पर माहा शिवरात्री पर सजा गुलजारी वाला मन्दिर - फोटो : SHAMLI
शिवरात्रि का पर्व आज, सजे शिवालय, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

शामली। जिले में शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को (आज) मनाया जाएगा। श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करेंगे और पूजा अर्चना कर सुख शांति की प्रार्थना करेंगे। शिवरात्रि को लेकर शिवालयों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पुलिस-प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की है।
शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं ने पर्व को मनाने की तैयारी की है। शिव मंदिरों को रंग बिरंगी आकर्षक इलेक्ट्रिक झालरों, लाइटों और फूलों से सजाया गया है। हर तरफ शिवरात्रि के पर्व की धूम नजर आ रही है। शहर के शिव मंदिर गुलजारी वाला, हनुमानधाम, सुभाष चौक स्थित शिव मंदिर, सतीवाला मंदिर, सदाशिव मंदिर, बलभद्र मंदिर समेत सभी शिवालयों में पर्व को लेकर तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शिव मंदिर गुलजारी वाला में शिवलिंग का फूलों से श्रृंगार किया गया है, जो श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिव मंदिर गुलजारी वाला के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि शुक्रवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कोरोना से बचाव के लिए तरीके अपनाते हुए फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस के साथ जलाभिषेक करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

शिवभक्तों को गंगाजल का वितरण
शामली। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के शिवचौक पर शिव भक्तों के लिए पवित्र गंगाजल का वितरण किया गया। इसका उद्घाटन पूजन के बाद नगराध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह व नगर उपाध्यक्ष अक्षय मलिक ने किया। आशीष कुमार ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है, जिस कारण शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाने में असमर्थ है। इस कारण विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को प्रशासन से बात करके हरिद्वार से शिव भक्तों के लिए जल लाए, जिसका वितरण बृहस्पतिवार को किया गया है । कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख नगर सह संयोजक अर्जुन गौतम रहे। कार्यक्रम में नगर विद्यार्थी प्रमुख विपिन तोमर,निखिल कुमार, दीपक वर्मा,पंकज,विशाल भारती, सोनू, प्रथम, गोविंदा , गौरव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों पर पुलिस की लगाई ड्यूटी
शामली। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि शिवरात्रि पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी शिव मंदिरों पर थाना स्तर से पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक थाना स्तर पर दो मोबाइल टीमें बनाई गई है, जो शिवरात्रि के दिन भ्रमणशील रहकर नजर रखेगी। इसके अलावा चौराहों और प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस की ड्यूटी रहेगी। इसके साथ ही पीएसी बल भी तैनात रहेगा। एएसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोराना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व मनाएं।

शामली कैराना रोड पर माहा शिवरात्री पर सजा गुलजारी वाला मन्दिर

शामली कैराना रोड पर माहा शिवरात्री पर सजा गुलजारी वाला मन्दिर- फोटो : SHAMLI

शामली  माहा शिवरात्री पर  सजा शिवचौक

शामली माहा शिवरात्री पर सजा शिवचौक- फोटो : SHAMLI

शामली माहा शिवरात्री पर सजा शिवचौक

शामली माहा शिवरात्री पर सजा शिवचौक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed