फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shifting of records and goods started in the new collectorate.

Shamli News: नवीन कलक्ट्रेट में रिकाॅर्ड और सामान की शिफ्टिंग हुई शुरू

Tue, 20 Jan 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 20 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shifting of records and goods started in the new collectorate.
शामली  जिले के पूर्वी  यमुना नहर के किनारे शामली  का नवीन कलक्ट्रेट ।
शामली। जिला मुख्यालय के नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय में सदर तहसील से नवीन कलक्ट्रेट में फर्नीचर, रिकार्ड और अन्य आवश्यक सामान कर्मचारियों द्वारा शिफ्ट किया जा रहा है। यहां पर पहली बार गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

2 8 सितंबर 2011 को शामली को नवीन जिला घोषित किए जाने के बाद सदर तहसील परिसर में कलक्ट्रेट कार्यालय चल रहा है। तत्कालीन डीएम अजय कुमार सिंह की देखरेख में पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी, भैंसवाल, बधेव और मुंडेट कला सहित कई गांवों की 265 एकड़ भूमि नवीन जिला मुख्यालय के लिए आरक्षित की गई थी।
विज्ञापन

31 मार्च 2015 से 35 करोड़ रुपये की लागत से नवीन कलक्ट्रेट का निर्माण कार्य चल रहा है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने इस बार 26 जनवरी 2026 को नवीन कलक्ट्रेट वा ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने की बात कहीं है। उनके निर्देश पर सोमवार से सदर तहसील से कलक्ट्रेट कार्यालय में नगर निकाय, एनएचएआई समेत कई विभागों के रिकार्ड और अलमारियों का शिफ्टिंग शुरू हो गई है। डीएम के अनुसार 25 जनवरी तक शिफ्टिंग पूरी हो जाएगी और 26 जनवरी को ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 अधिवक्ताओं के चैंबरों का उद्घाटन
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट परिसर के पूर्वी दिशा में 300 अधिवक्ताओं के चैंबरों का उद्घाटन कर दिया गया है। सभी अधिवक्ताओं को बैठने और कार्य करने के लिए उचित व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed