फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   She put a guy in lockup

पुरुष लॉकअप में युवती को डाला

Mon, 28 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 28 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
She put a guy in lockup
शामली। ट्रेन में रविवार को मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को जीआरपी थाने ले आई, जहां एक पक्ष ने पुलिस के साथ ही मारपीट कर दी। जिससे गुस्साई जीआरपी ने उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया, इस पर उनके साथ आई युवती ने विरोध जताया तो जीआरपी ने आपा खो दिया और सारे नियम कानून ताक पर रखकर उसे भी पुरुष लॉकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन


शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में किसी बात पर दो पक्षों मारपीट हो गई। इस बीच पहुंची जीआरपी दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पर एक पक्ष के फौजी जितेंद्र व उसके साले दीपक ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान दीपक की बहन ने भी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने जितेंद्र और दीपक को लॉकअप में डाल दिया। जिस पर दीपक की बहन ने विरोध जताया, तो मारपीट से गुस्साई जीआरपी ने सब नियम कानून ताक पर रख दिए और युवती को उसके जीजा व भाई के साथ पुरुष लॉकअप में बंद कर दिया। इस दौरान फौजी जितेंद्र ने पुलिसकर्मियों को कानून का पाठ भी पढ़ाया, लेकिन गुस्साए पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। काफी देर तक युवती को उनके साथ लॉकअप में रखा गया। बाद में मीडियाकर्मी वहां पहुंचने लगे, तो उन्हें देख पुलिस ने तुरंत साक्षी को लॉकअप से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिसकर्मियों पर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया, लेकिन पुलिस युवती द्वारा खुद कपड़े फाड़ने की बात कह रही है। पुलिस के इस रवैये की काफी निंदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed