फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sharda Yamuna, Sabarmati link canal will be removed after saving the industrial area

Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र को बचाकर निकाली जाएगी शारदा यमुना, साबरमती लिंक नहर

Thu, 03 Aug 2023 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sharda Yamuna, Sabarmati link canal will be removed after saving the industrial area
दिल्ली के संसद भवन में केंद्रीय जल श​क्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलते शामली के उद्यमी।
शामली। शारदा यमुना, साबरमती लिंक नहर परियोजना के बाबत जिले के उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिला। मंत्री ने आश्वासन दिया कि नहर परियोजना से उद्यमियाें को कोई परेशानी नहीं होगी। उद्योग क्षेत्र को बचाकर इस नहर परियोजना को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम सात बजे दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आवास 12 अकबर रोड पर शामली जिले उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में मंत्री से मिला। मुलाकात के दौरान सांसद प्रदीप चौधरी और उद्यमियों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल ने ज्ञापन सौंपकर मंत्री को अवगत कराया कि शामली औद्योगिक क्षेत्र में शारदा साबरमती यमुना लिंक नहर का ड्रोन सर्वेक्षण हुआ है। जिसमें जिले के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में पिलर भी लग गए हैं। जिससे शामली के 25/30 उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उद्यमियों का नेतृत्व कर रहे सांसद प्रदीप चौधरी ने शामली के उद्यमियों का यह नुकसान को देखते हुए नहर परियोजना को औद्योगिक क्षेत्र को छोड़कर निकाला जाए। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सारी समस्याओं को अच्छी तरह से सुना। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यमी का इस नहर के कारण नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बल्कि इस नहर के आने के कारण उद्यमियों व समस्त क्षेत्र को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के उद्यमी बिल्कुल भी चिंता नहीं करें। आधा घंटे की मुलाकात के दौरान जिले के प्रमुख उद्यमी आईआईए के संरक्षक अशोक बंसल, रिमधुरा के प्रमुख उद्यमी आलोक जैन, कमल गोयल, अमित जैन, अनुज गर्ग, आशीष अग्रवाल आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed