{"_id":"62ed5d96b2c0920de736b0c0","slug":"shamsher-singh-became-the-president-of-lekhpal-association-shamli-news-mrt599877495","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने शमशेर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने शमशेर सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शामली उपशाखा कैराना का द्विवर्षीय कार्यकारिणी के गठन के लिए सात पदों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर शमशेर सिंह व महासचिव पद पर अकरम अली निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
तहसील सभागार कक्ष में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शामली उपशाखा कैराना का द्विवार्षिक कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव अधिकारी रोहित मलिक, दिलशाद राव व योगेंद्र राणा की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष व महासचिव पद सहित सात पदों के लिए दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चले मतदान के दौरान सभी 25 लेखपाल मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर शमशेर सिंह ने 13 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी अमित गुलिया को एक मत से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुजक्किर खान को 13 व कुलदीप कुमार को 11 मत मिले। महासचिव पद पर अकरम अली को 14 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनुराग चौधरी ने 11 मत प्राप्त किए। उन्हें तीन मतों से पराजय का सामना करना पड़ा।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार को 13 व आदित्य कुमार को 12 मत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शरद भारद्वाज को 14 व अनीता तोमर को 11 मत तथा सचिव पद पर पंकज चौहान को 14 व पूजा खैवाल को 11 मत मिले। इनके अतिरिक्त ऑडिटर पद पर भगत सिंह का एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल होने के चलते उन्हें निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारियों की ओर से चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का लेखपालों ने फूल-मालाएं डालकर स्वागत किया गया।