Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's ring road is ready, big vehicles will start running after March 17

Shamli News: शामली का रिंग रोड तैयार, 17 मार्च के बाद चलने शुरू होंगे बड़े वाहन

Sat, 15 Feb 2025 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shamli's ring road is ready, big vehicles will start running after March 17
शामली में निर्माणाधीन कंडेला टपराना बाईपास । संवाद
शामली। कंडेला-टपराना बाईपास का कार्य 92 प्रतिशत पूरा हो गया है। बाईपास का अवशेष आठ प्रतिशत कार्य अगले माह 17 मार्च तक पूरा हो जाएगा। 17 मार्च के बाद रोड का कार्य पूरा होजाएगा। जिसके बाद यहां से बड़े वाहन भी चलने शुरू हो जाएंगे और शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में मेरठ-करनाल,पानीपत- खटीमा, दिल्ली-शामली, सहारनपुर बाईपास के कार्य पूरे हो चुके हैं। पानीपत-खटीमा और मेरठ- करनाल को जोड़ने वाले कंडेला- टपराना बाईपास का कार्य 16 फरवरी 2022 से चल रहा है। बाईपास का 92 प्रतिशत हो चुका है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक पूरे बाईपास का आठ प्रतिशत कार्य बाकी है।
विज्ञापन

टपराना गोलचक्कर के पास 200 मीटर बाईपास का लेपन कार्य, कंडेला में सर्विस लेन और कसरेवा खुर्द में उपरिगामी पुल को जोड़ने का कार्य बचा है। हिसार की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि कार्य अंतिम चरण में है। रोड पूरी तरह से शुरू होने के बाद शामली शहर के बाहर से भारी वाहन हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड के लिए निकल जायेंगे। शहर में जाम नहीं लगेगा। 17 मार्च के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन कहां से जाएगा
कुरुक्षेत्र- करनाल से आने वाले वाहन टपराना से साईधाम, शामली तहसील से होकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर हरिद्वार, त्रषिकेश, सहारनपुर जाएंगे। करनाल से मेरठ जाने वाले वाहन शामली तहसील और सिंभालका से होकर जाएंगे। पानीपत से मेरठ जाने के लिए कैराना होकर कंडेला से बलवा बाईपास होकर सिभांलका होकर जाएंगे। बलवा बाईपास से बड़ौत, बागपत, दिल्ली और हिसार और रोहतक जाने के लिए शामली से बलवा होकर पानीपत खटीमा मार्ग से पहुंचेंगे। शामली शहर में सिर्फ शहर के वाहन पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed